थाना प्रभारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
डभरा, 06 फरवरी। अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डभरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सपोस निवासी बुटुराम रात्रे (32 वर्ष) को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुटुराम रात्रे सकराली शराब भट्ठी से 20 पाव देशी प्लेन और 10 पाव सुपर जीप्सी फाइन अंग्रेजी शराब लेकर चैतराई भाटा मुख्य सड़क पर बेचने के लिए ला रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर पांच लीटर 400 एमएल शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2025 के तहत धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में सउनि. सी.एम. मालाकार, आरक्षक धनेश्वर दिवाकर, महेश मधुकर और राजेश धिरहे का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं एसडीओपी सुमित गुप्ता के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
