*आज जनदर्शन में कुल 17 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती :- 01 जूलाई 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छोटे रबेली निवासी सोन साय भारद्वाज द्वारा मोटर ट्रायसायकल दिलाने के संबंध में, नंदौर कला निवासी शिव लाल कुर्रे द्वारा पूर्वजो की जमीन को उनके नाम हस्तांतरण करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सलिहाभाठा निवासी दुर्गा बाई चौहान ने मनरेगा अंतर्गत पशु सेड स्वीकृत करने के संबंध में, वार्ड क्रमांक 6 सक्ती निवासी रिजवान खान द्वारा शासकीय नाली पुननिर्माण करने के संबंध में, तहसील डभरा धौराभाठा के समस्त ग्रामवासीयो द्वारा ग्राम धौराभाठा में संचालित उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत धौराभाठा को दिलाने एवं आश्रित ग्राम गाड़ामोर में चावल वितरण करवाने के सम्बंध में, समस्त ग्रामवासी कांदानारा द्वारा अतिशेष शिक्षक की मांग हेतु सहित विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
