रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्न
हजारों युवाओं की हुंकार से गूंजा रायपुर, लैलूंगा ब्लॉक की टीम ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
रायपुर, 06 अक्टूबर 2026। सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन, महाबैठक एवं कार्यशाला-2026 का आयोजन 4 अक्टूबर को जिला रायपुर के TRTI भवन, आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, सेक्टर-24, नया रायपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में लैलूंगा ब्लॉक युवा अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज शिवशंकर पैंकरा अपने ब्लॉक टीम के साथ विशेष रूप से शामिल हुए।
इस दौरान शिवशंकर पैंकरा, चक्रधर सिंह सिदार, देवेंद्र सिदार, पोथी सिदार, ललित राठिया एवं भीम सिंह सिदार सहित लैलूंगा ब्लॉक की टीम की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं के साथ हुई। इसके पश्चात संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। महाबैठक में आदिवासी समाज के संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को सामाजिक रूप से सक्रिय करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लिए गए।
सम्मेलन में UCC कानून पर प्रतिबंध की मांग, आदिवासी सामाजिक जनगणना एवं डेटा तैयार करना, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई, संगठन में पारदर्शिता एवं अनुशासन के लिए कोर कमेटी का गठन, विधि-विधायी लीगल टीम का गठन तथा जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक संगठन के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए।
युवा प्रभाग द्वारा एक लाख युवाओं को संगठन से जोड़ने, संभागीय स्तर पर युवा सम्मेलन आयोजित करने तथा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से समाज को मजबूत बनाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही अन्याय, शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ संगठित होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष ललित नेटी, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष सिंह परते, मार्गदर्शक अश्विन कांगे एवं प्रदेश संगठन प्रभारी सचिव आयुष सिंह राज सहित प्रदेशभर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में लैलूंगा ब्लॉक की टीम की सहभागिता को सामाजिक संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जोहार!
आदिवासी समाज की एकता, संगठन और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का संकल्प सम्मेलन में गूंजता रहा।
- रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगी - October 5, 2026
- सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय - October 2, 2026
- वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: खरसिया के ग्राम कुर्रू-जोबी में वन विभाग ने ग्रामीणों और बच्चों को किया जागरूक - October 2, 2026
