रायगढ़ :- 1 जुलाई 2025*- रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदिरा विहार जंगल नाला किनारे से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर निगरानी बदमाश पवन प्रजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से शराब निर्माण कर बिक्री करने की फिराक में था।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी चक्रधरनगर अमित शुक्ला को सूचना मिली थी कि विजयपुर निवासी निगरानी बदमाश पवन प्रजा इंदिरा विहार जंगल नाला किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बना रहा है। सूचना पर एएसआई नंद कुमार सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई।
पुलिस ने मौके पर विजयपुर वार्ड क्रमांक 47 निवासी पवन प्रजा (30 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से जरिकेन व ड्रम में भरा हुआ 80 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 16,000 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त सिल्वर के पात्र, जिसमें प्लास्टिक पाइप लगा था, भी जब्त किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपी पवन प्रजा ने नाला किनारे महुआ से कच्ची शराब तैयार कर बिक्री के उद्देश्य से रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बदमाश पवन प्रजा पर थाना चक्रधर नगर में मारपीट, आबकारी और प्रतिबंधक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, अभय यादव, मिनकेतन पटेल, शैलेन्द्र पैंकरा व नंद किशोर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
