सक्ती :- 5 जुलाई 2025 — जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत डभरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी डभरा द्वारा अवैध शराब और नशे के कारोबार पर नियंत्रण हेतु विशेष रणनीति के तहत क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया गया था। दिनांक 05 जुलाई 2025 को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब लेकर मोटरसाइकिल से ग्राम ऑडकैरा की ओर से सिंघितराई होते हुए ग्राम कूधरी जा रहा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्राम सिंघितराई में घेराबंदी की गई और आरोपी जयकिशन खूंटे पिता समारू राम, उम्र 31 वर्ष, निवासी कूधरी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स, क्रमांक CG11F2591) जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में उनि सी.पी. कँवर, आरक्षक एकेश्वर चन्द्रा एवं राकेश हरवंश का विशेष योगदान रहा।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
