खरसिया :- नवीन के पिता नटवर पांडे मप्र. के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंग के सबसे खास लोगों में शुमार थे पूरे प्रदेश में इनकी अलग ही साख थी छेत्र का बच्चा बच्चा इनको जानता और पहचानता था अपने व्यवहार की बदौलत लोग इन्हें प्यार से पांडे जी कहकर बुलाने लगे थे।
अंचल में ख्याति प्राप्त रहे स्वर्गीय भगतराम अग्रवाल (दवाई दुकान) के पौत्र एवं शहर की जानी मानी हस्ती रही स्वर्गीय नटवर पांडे के सुपुत्र नवीन अग्रवाल अपने पहले प्रयास में ही सीए फाइनल एग्जाम क्लियर कर सीए बन गए है। नवीन शुरू से ही मेघावी छात्र रहे है। इन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई खरसिया में रहकर ही पूरी की तथा उसके पश्चात रायपुर में रहकर इन्होंने कड़ी मेहनत कर उक्त मुकाम हासिल करते हुए अपने माता-पिता सहित परिवार का नाम रोशन किया। सीए नवीन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता, बड़ी बहन सहित मित्रो एवं परिजनों को दिया है। नवीन ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाँ मेरी माताजी एवं बड़ी बहन ने हमेशा मेरा भरपूर सहयोग किया जिनकी बदौलत आज में इस मुकाम पर पहुंच पाया। नवीन अग्रवाल की इस चमकीली सफलता से तिगड़नीया परिवार सहित पूरे नगर में हर्ष की लहर है। स्वर्गीय पांडे जहां भी होंगे अपने पुत्र की सफलता देख बहुत खुश हो रहे होंगे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
