सक्ती :- 16 जुलाई 2025// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम नंदेली में पौधरोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। जिसमें “एक पेड़ मां के नाम 2.0” के तहत् पौधरोपण किया गया जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन के द्वारा सामूहिक पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती प्रीति पवार, कार्यक्रम अधिकारी आकांक्षा सिन्हा, तकनीकी सहायक वंदना देवांगन व सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य भी शामिल हुए। आगामी दिनों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी वृहद रूप से पौधरोपण का आयोजन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजनों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
