रायगढ़ :- 21 जुलाई 2025 रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान ने जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जिलेव्यापी “सीसीटीवी जागरूकता अभियान” की प्रशंसा की गई है। महापौर चौहान ने बताया कि उन्होंने स्वयं नगर निगम रायगढ़ कार्यालय, सेवासदन और अपने निजी निवास पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिससे कहीं से भी ऑनलाइन निगरानी संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का यह अभियान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद जरूरी और सकारात्मक पहल है, जिसका हर नागरिक को समर्थन करना चाहिए।
महापौर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने-अपने संस्थान, परिसर में कैमरे लगवाने के साथ एक कैमरे का फोकस सार्वजनिक स्थान, रोड़ पर करें जिससे अपराधों की रोकथाम और आपराधिक तत्वों पर नजर रखने में सहयोग हो। उन्होंने रायगढ़ पुलिस की इस पहल को सराहनी बताते हुए इसे “स्मार्ट सिटी के लिहाज से एक स्मार्ट सुरक्षा प्रयास” बताया।
विदित हो कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शहर के सभी थानाक्षेत्रों में व्यापारियों, संस्थान संचालकों, सामाजिक प्रतिनिधियों और आमजनों से मुलाकात कर सीसीटीवी की उपयोगिता और आवश्यकता पर चर्चा की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि शहर के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अधिक से अधिक कैमरे स्थापित हों जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त हो सके।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
