आज जनदर्शन में कुल 24 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती :- 22 जुलाई 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी भगवती देवी ने प्रकरण स्थानांतरित करने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सलिहाभांठा निवासी हिरेंद्र राम चौहान ने ग्राम सलिहाभांठा में सुशासन तिहार में मनरेगा पशुशेड मांग किया गया था जिसे स्वीकृत करने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पिहरिद निवासी जितेंद शर्मा ने भू अधिकार पत्र (आवासीय) हेतु आवेदन पत्र के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम भोथिया के समस्त ग्रामवासियों ने भोथिया से झालरौंदा तक सड़क निर्माण के सम्बन्ध में, समस्त छात्रगण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलनी ने शिक्षक की कमी होने के कारण आवेदन पत्र के सम्बन्ध में सहित विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
