शक्ती :- 08 अगस्त 2025 // रक्षाबंधन के पावन पर्व को पर्यावरण जागरूकता से जोड़ते हुए बिहान राधा कृष्ण स्व सहायता समूह, पलाड़ी कला की दीदियों ने एक सराहनीय पहल किया है। उनके द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर बीज जड़ित इको-फ्रेंडली राखी बनाकर उचित कीमत पर स्टाल लगाकर विक्रय किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बीज जड़ित हस्तनिर्मित इको-फ्रेंडली राखियाँ बांधकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर दीदियों ने बताया कि यह राखियाँ पूरी तरह से पर्यावरण हितैषी सामग्री से बनाई गई हैं, जिनमें मखना, लौकी, धनिया खीरा, ककड़ी, बरबट्टी, भिंडी, भुट्टा, धान तथा अन्य प्रकार के बीज और रेशे से बनी राखियां बनी हुई हैं। इन राखियों को उपयोग के बाद मिट्टी में बोया जा सकता है, जिससे पौधा उगाया जा सकेगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण सुरक्षा का सुंदर उदाहरण है। वहीं सीईओ वासु जैन ने दीदियों के आत्मनिर्भरता और नवाचार की भावना को प्रेरणास्पद बताया तथा अन्य महिला समूह को भी ऐसे ही नवाचार गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया।
- मारपीट में घायल युवक की मौततमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर आरोपी को भेजा जेल - March 25, 2026
- जुआ कार्यवाही में लापरवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह सख्त, दो पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच - March 13, 2026
- जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण - March 12, 2026
