खरसिया :- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल रविवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बरगढ़ खोला क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण जनों से संवाद करते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल निराकरण हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर उन्होंने ग्राम बगझर,काफरमार, कुर्रु,करौवाडीह एवं फरकानारा में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का विस्तार से जायज़ा लिया।
ग्रामीणों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने, सड़क निर्माण, पेयजल की व्यवस्था, पुल-पुलिया, पचरी, मुक्तिधाम एवं सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। गवेल ने इन समस्याओं को तुरंत निपटाने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।
इस भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खरसिया जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी राठिया, पूर्व महामंत्री भूपेंद्र वर्मा, महामंत्री बजरंग सिदार, युवा मोर्चा प्रभारी जयप्रकाश डनसेना,कौशल गवेल, नरोत्तम राठिया, प्रीतम राठिया, आत्माराम राठिया, निरंजन डनसेना, रामाधार गवेल, दिलीप राठिया, कमलेश गवेल, विक्रम गबेल आदि उपस्थित रहे।इसके अलावा सभी ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच, पंच तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। स्थानीय जनता ने जिला पंचायत प्रतिनिधि के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से सीधे संवाद का अवसर मिलता है और समस्याओं का समाधान तेज़ी से संभव हो पाता है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
