शक्ती :-थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु की जा रही लगातार कार्रवाई के तहत गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में पुलिस ने 5 किलो ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 45,000 रुपये) एवं एक स्कूटी जुपिटर (कीमत लगभग 70,000 रुपये) जप्त की है।
घटना का विवरण
दिनांक 17.08.2025 को थाना बाराद्वार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ आरोपी गांजा का अवैध परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सकरेली ब ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग की गई, जहां से आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –
1. लूकेश साव, पिता लक्ष्मण कुमार साव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मलदा थाना पुसौर जिला रायगढ़।
2. डेविड सिदार, पिता नेतराम सिदार, उम्र 24 वर्ष, निवासी सरहर थाना बाराद्वार जिला सक्ती।
3. दीपक चंद्रा, पिता वीरेंद्र चंद्रा, निवासी तुषार थाना जयजयपुर जिला सक्ती।
आरोपियों के पास से कुल 05 किलो गांजा एवं स्कूटी जुपिटर मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में एएसआई यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सेंगर, आरक्षक योगेश राठौर एवं तकेश्वर कटकवार सहित समस्त थाना बाराद्वार पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।
