रायगढ़ :- 9 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 412001081 के संचालन हेतु नवीन संचालन एजेंसी की नियुक्ति की जानी है। जिसके महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति से आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक संस्था अपने पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं अन्य सुसंंगत दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.)रायगढ़ में 17 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
