धरमजयगढ़ :- नगर के सिविल अस्पताल में स्थापित डिजिटल एक्स-रे मशीन पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है, जिससे मरीज़ों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत धरमजयगढ़ की पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने बताया कि ब्रिटिश शासन काल की पुरानी एक्स-रे मशीन को बदलकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय टी.एस. सिंहदेव ने स्थानीय नागरिक धनंजय नामदेव की मांग पर डीएमएफ फंड से नई डिजिटल एक्स-रे मशीन लगवाई थी। लेकिन यह आधुनिक मशीन लंबे समय से ठप है और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौन हैं।
डॉ. खान ने बताया कि मरीजों को निजी एक्स-रे केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे गरीब और ग्रामीण मरीजों को आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने कलेक्टर रायगढ़, विधायक लालजीत सिंह राठिया, सांसद राधेश्याम राठिया, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी शर्मा और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर तत्काल एक्स-रे सेवा बहाल करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द डिजिटल एक्स-रे मशीन को चालू कर आम जनता को राहत दिलाई जाए।
- ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त - May 9, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
