सक्ती :- 29 सितम्बर 2025
थाना हसौद पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया।
थाना हसौद में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी ने अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की शिकायत की थी। जांच के दौरान परिजनों ने ग्राम जमगहन निवासी कुलदीप सागर (24) पर संदेह जताया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित कर हैदराबाद रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर आरोपी कुलदीप सागर को गिरफ्तार किया और अपहृता को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत पर्याप्त सबूत मिलने पर 29 सितंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में प्र.आर. परमानंद घृतलहरे, आरक्षक राजू खुंटे, राजेश यादव, म.आर. गुरबारी दिनेश और प्रतिभा मिरी की विशेष भूमिका रही।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
