सक्ती :- 11 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर नई दिल्ली से 11 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजन हुआ। इस योजना का लक्ष्य 6 वर्षों के लिये 24000 करोड़ रूपये के वार्षिक परिव्यय के साथ 100 कम प्रदर्शन वाले कृषि जिलों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादकता को बढ़ाना देना, फसल विविधीकरण और टिकाउ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना, पंचायत और ब्लॉक स्तर पर फसल उपरांत भण्डारण क्षमता बढ़ाना देना ,विश्वसनीय जल पहुंच के लिये सिचाई बुनयादी ढांचे में सुधार करना तथा किसानों के लिये अल्प कालिक और दीर्घ कालिक कृषि ऋण तक अधिक पहुंच को सक्षम बनाना। जिला मुख्यालय कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सक्ती में मुख्य अतिथि विद्या सिदार, सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत सक्ती,नीतू ऋषि राय,अध्यक्ष जनपद पंचायत बंशीधर खांडे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती टंकेश्वर पटेल, सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत सक्ती ऋषि राय विधायक, प्रतिनिधि विधानसभा सक्ती एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ-साथ कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं कृषकगण भी उपस्थित रहे। इसी अनुक्रम में विकासखण्ड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जैजैपुर में भी जनप्रतिनिधि एवं कृषक गणों की उपस्थिति रही, तथा विकासखण्डमालखरौदा में जनपद पचायत मालखरौदा भवन में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष कविशरण वर्मा, कृषि स्थायी सभापति ललीता डहरिया, निर्माण सभापति मनोज सक्सेना, सरपंच ग्राम कलमी दुजराम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बुदेश्वर नाविक बीरभांठा एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित रहें। इसी प्रकार विकासखण्ड डभरा में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी में सम्पन्न हुआ, जिसमें उत्तम कुंभार चंद्रा, कृषि सभापति, दीपक साहू, दिनेश बरेठ एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ-साथ कृषि विभाग के अधिकारी / कर्मचारी एवं कृषकगण भी उपस्थित रहें।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
