सक्ती :- 24 नवम्बर 2025 // शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों हेतु सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित करने हेतु आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सीडिंग, मृत हितग्राहियों के विलोपन हेतु उक्त योजनांतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों का शत–प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा। साथ ही दिव्यांगजनों के यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाने तथा छूटे हुए दिव्यांगजनों का चिन्हांकन भी किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिले के सभी नगरीय निकायों में तिथिवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत 24 नवम्बर 2025 को कार्यालय नगर पालिका परिषद सक्ती में, 26 नवम्बर 2025 को कार्यालय नगर पंचायत अड़भार में, 27 नवम्बर 2025 को सामुदायिक भवन नगर पंचायत डभरा में, 28 नवम्बर 2025 को कार्यालय नगर पंचायत नया बाराद्वार में, 01 दिसम्बर 2025 को कार्यालय नगर पंचायत चन्द्रपुर में तथा 02 दिसम्बर 2025 को कार्यालय नगर पंचायत जैजैपुर में यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का डी.एल.सी., मोबाइल नंबर, आधार सीडिंग एवं दिव्यांगजनों का यू.डी.आई.डी. कार्ड पंजीयन तथा उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन संबंधित कार्य किया जाएगा। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने शिविर के सम्बन्ध में जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार कराने तथा मुनादी कराते हुए सुव्यवस्थित शिविर आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
