सक्ती, हसौद :- नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर घर से बहला-फुसलाकर अपहरण कर उसे दूसरे प्रांत ले जाने वाले आरोपी को हसौद पुलिस ने महज़ 18 घंटे के भीतर कामठी (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने 06 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्ष 9 माह की नाबालिक पुत्री सुबह 4 से 5 बजे के बीच बिना बताए घर से चली गई है। खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपराध की नियत से बालिका का अपहरण किया गया है। रिपोर्ट पर थाना हसौद में अप.क्र. 211/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मामला नाबालिक बालिका से जुड़ा होने पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता के निर्देशन में हसौद थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
सायबर सेल की सहायता से संदिग्ध के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई। आरोपी लगातार अपना स्थान बदलकर पुलिस को गुमराह करता हुआ ट्रेन से दिल्ली की ओर बढ़ रहा था। पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जीआरपी और रेलवे पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। संयुक्त प्रयासों से आरोपी ताहीद आलम पिता शेर मोहम्मद अंसारी (आयु 20 वर्ष), निवासी कोपा थाना कोपा, जिला छपरा (बिहार) को कामठी रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र से हिरासत में लेकर बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया।
आरोपी को 08 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी हसौद, निरीक्षक अमित सिंह (सायबर सेल प्रभारी), प्र.आर. संजय शर्मा, प्र.आर. सुरेन्द्र खाण्डेकर एवं आर. राजेन्द्र कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
