धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने प्रशासन की सतत निगरानी
वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी करने तथा कोचियों और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश
रायगढ़ :- 10 दिसम्बर 2025/ जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित करने तथा अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम खरसिया प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम कुर्रू में निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कंचन दास, पिता शीतल दास महंत के दुकान परिसर में अवैध रूप से संग्रहित 51 कट्टी धान पाए जाने पर मामला उजागर हुआ। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में धान के अवैध भंडारण, खरीद-फरोख्त एवं परिवहन पर सख्ती से नियंत्रण रखा जा रहा है और इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम तिवारी ने व्यापारियों एवं किसानों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
