सक्ती :- 11 दिसंबर 2025।
थाना सक्ती पुलिस ने देवरी डेम के पास चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देते हुए 7 जुआड़ियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹74,120 नकद, 7 मोबाइल फोन, 8 मोटरसाइकिल समेत कुल ₹5,24,120 का माल जप्त किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जुआड़ी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई
जुए, सट्टा और अवैध शराब व्यवसाय पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर द्वारा जारी निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 10 दिसंबर की रात देवरी डेम के पास रेड की।
ये आरोपी आए पुलिस के हत्थे
घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश करने वालों में से 7 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—
1. इरशाद अहमद, पिता अफताफ अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी मस्जिद मोहल्ला, चांपा
2. बसंत खुंटे, पिता स्व. गुहाराम खुंटे, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवरमाल, सक्ती
3. रामगोपाल पटेल, पिता स्व. गनपत पटेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी कुरदा, चांपा
4. चंद्रकांत देवांगन, पिता स्व. बद्रीप्रसाद देवांगन, उम्र 52 वर्ष, निवासी देवांगनपारा वार्ड 20, चांपा
5. अशोक पंडा, पिता स्व. लक्ष्मीधर पंडा, उम्र 50 वर्ष, निवासी लच्छनपुर, जांजगीर
6. नितीन अग्रवाल, पिता स्व. मुन्नालाल अग्रवाल, उम्र 54 वर्ष, निवासी पुराना कॉलेज रोड, चांपा
7. दीपक सिंह, पिता कैलाशपति, उम्र 42 वर्ष, निवासी रानीसागरपारा वार्ड 09, सक्ती
जप्त सामग्री
₹74,120 नकद
7 मोबाइल फोन (कुल मूल्य लगभग ₹1,00,000)
8 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹4,00,000)
ताश की दो गड्डी (52 पत्ती)
लाल-काला रंग की दरी, 2 मोमबत्ती
कुल जप्ती मूल्य: ₹5,24,120
आगे की कार्रवाई
मौके से फरार आरोपियों की पहचान उनके छोड़े गए वाहनों तथा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर की जा रही है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 465/2025 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी अमित सिंह व उनकी टीम तथा थाना सक्ती के
निरीक्षक लखनलाल पटेल (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक भूपेन्द्र चंद्रा, सउनि राजेश यादव, प्र.आर. जीत जाटवर, आरक्षक महासिंह सिदार, नामदेव लहरे की अहम भूमिका रही।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
