सक्ती :- 12 दिसंबर 2025 कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में इनऑपरेटिव एवं डीफ सरकारी बैंक खातों को पुनः सक्रिय करने हेतु आप की पूंजी आपका अधिकार के तहत आज सुबह 10:30 बजे से स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सक्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर तोपनो स्वयं शिविर पर पहुंचे और जिला मार्गदर्शी बैंक और जिला कोषालय कार्यालय सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा इनऑपरेटिव एवं डीफ सरकारी बैंक खातों को पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिए। जिसके तहत उक्त शिविर के माध्यम से लगभग 2 करोड़ रुपए के इनऑपरेटिव खातों और 7 लाख रुपए के डीफ खातों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया। शिविर का आयोजन जिला मार्गदर्शी बैंक और जिला कोषालय कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में तहसीलदार विद्याभूषण साव, भारतीय रिजर्व बैंक से सदानंद, लीड बैंक प्रबंधक मनोज वर्मा, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल सहित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, एसबीआई लाइफ आदि बैंक उपस्थित रहे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
