सक्ती :- 15 दिसंबर 2025 कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत, तहसीलदार, सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी किसानों से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी किए जाने के लिए विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नया व पुराना जूट बारदाना, तिरपाल सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच कर धान खरीदी कार्य को पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित संचालित करने हेतु निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज तहसीलदार सक्ती श्री विद्या भूषण साव द्वारा धान खरीदी केंद्र सकरेली, निरीक्षण किया गया और सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य किए जाने के लिए जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह जिला खनिज अधिकारी, किशोर कुमार बंजारे द्वारा धान खरीदी केन्द्र नंगझर और बड़े पाडरमुड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनिज अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में सभी आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएँ, सामग्री तथा पर्याप्त बरदाना उपलब्ध पाया गया। नमी मापने की मशीन से धान की नमी का परीक्षण किया गया, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इसके साथ ही स्केटिंग व्यवस्था, टोकन पंजी एवं निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने किसानों से साफ-सुथरा धान लाने की अपील भी की।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। किसानों को इस वर्ष 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा निर्धारित की गई है। खरीदी प्रक्रिया सुचारू बनाए रखने हेतु टोकन ऑनलाइन भी जारी किए जा रहे हैं।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
