सक्ती :- 18 फरवरी 2026 जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती द्वारा आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जैजैपुर और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हसौद में “स्टार्टअप अवेयरनेस वर्कशॉप” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती द्वारा विद्यार्थियों को स्टार्टअप के प्रति प्रेरित करते हुए “छत्तीसगढ़ स्टार्टअप पैकेज” तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं अनुदानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित युवक-युवतियों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यशाला में विभिन्न विद्यार्थियों ने भाग लेकर योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
