06 वाहनों को जप्त कर संबंधित थाना जैजैपुर एवं चन्द्रपुर में रखा गया सुरक्षित
सक्ती :- 14 मई 2026। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर खनि अधिकारी के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनि निरीक्षक टुमेश कुमार ध्रुव एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता की टीम द्वारा आज ग्राम जैजैपुर एवं ग्राम चन्द्रपुर में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम जैजैपुर में रेत के अवैध परिवहन के 02 प्रकरण एवं ईंट के 01 प्रकरण पाए गए। वहीं ग्राम चन्द्रपुर में चूनापत्थर के 03 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने कुल 06 वाहनों को जप्त कर संबंधित थाना जेजैपुर एवं चन्द्रपुर में सुरक्षित रखा है। उक्त वाहनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए सतत कार्रवाई की जा रही है।
- रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर - May 14, 2026
- खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार - May 14, 2026
- खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई - May 14, 2026
