नगर पंचायत नया बाराद्वार की पहल से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं पुनः उपयोग को मिल रहा बढ़ावा
सक्ती:- 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत आरआरआर (रिड्यूस, रिउज, रीसाइकिल) सेंटर में ई-वेस्ट रिसाइकिल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत स्व-सहायता समूह के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को रिसाइकिल सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार कश्यप उपस्थित रहे। उन्होंने स्व-सहायता समूह के सदस्यों के साथ जरूरतमंद लोगों को सामग्री वितरण करने में सहयोग किया।

महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश दिया था। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए नगर पंचायत नया बाराद्वार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा संसाधनों के पुनः उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई। आरआरआर सेंटर के माध्यम से अनुपयोगी वस्तुओं के उचित प्रबंधन, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल से एक ओर नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद लोगों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर संसाधनों के बेहतर उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने नागरिकों से अपील की कि वे महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संबंधी आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा अनुपयोगी वस्तुओं का उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण सुनिश्चित करते हुए नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहभागी बनें। जिससे एक स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।
- सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय - October 2, 2026
- वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: खरसिया के ग्राम कुर्रू-जोबी में वन विभाग ने ग्रामीणों और बच्चों को किया जागरूक - October 2, 2026
- कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 6 अक्टूबर को होगी काउंसलिंग - October 2, 2026
