खरसिया-अधिवक्ता संघ चुनाव 2023 के लिए 17 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर अध्यक्ष पद के लिए भोगीलाल यादव,देव नारायण राठौर,सचिव पद के लिये भूपेन्द्र वैष्णव, राजेन्द्र डनसेना,उपाध्यक्ष-राम खिलावन जायसवाल,राजकुमार पटेल,रफीक मोहम्मद शेख,सह सचिव -अरुण अरोरा,राजकुमार पटेल,कोषाध्यक्ष-विकास महंत,दिनेश राठौर,ग्रंथपाल-रामाधार बघेल(निर्विरोध) कुल 14 अधिवक्ताओं के द्वारा नामंकन दाखिल किया गया है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खूब उत्साह नजर आ रहा है। सिविल न्यायालय नए भवन में शिफ्ट होने के बाद पहले अधिवक्ता संघ चुनाव में नए युवा अधिवक्ताओं सहित महिला अधिवक्ताओं की भूमिका भी अहम होगी। 59 अधिवक्ता 17 मार्च को अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।अधिवक्ता संघ चुनाव में नामंकन के साथ ही सभी अधिवक्ता अपने अपने चुनाव अभियान में जुट गए है।
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
- खरसिया के देहजरी में रेत माफियाओं का कब्जा: खुलेआम अवैध डंपिंग, प्रशासन बेखबर - May 6, 2026
