खरसिया। सरकार को अधिक राजस्व देने मे आबकारी विभाग का भी नाम शामिल है । इसी विभाग के राजस्व से प्रदेश के कई जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्यन होते आ रहा हैं। किंतु अधिक राजस्व देने वाले आबकारी विभाग का खरसिया स्थित कार्यालय आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इसकी चिंता करने वाला कोई नहीं है।
विदित हो कि जहां एक ओर प्रदेश सरकार अपनी पीठ थप-थपाते नहीं थक रही है वहीं दुसरी ओर रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखण्ड में आबकारी विभाग की हालत बद से बदतर होने के कारण विभागीय कर्मचारी अपना जान जोखिम में डालकर अपने शासकीय कर्तव्यों का पालन करने को मजबूर हो रहे है। यहां आबकारी विभाग का कार्यालय स्थित है। जो कि अंग्रेजी शासनकाल में बना हुआ है। पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश शासन के समय इस कार्यालय में ही मदिरा का भंडारण किया जाता रहा है। जिसका ढांचा आज भी इस कार्यालय में स्थापित है। वहीं आज इस सबसे अधिक राजस्व देने वाले विभाग के इस कार्यालय की हालत इतनी जीर्ण शीर्ण हो गई है कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा इस कार्यालय के एक क्षेत्र को अपने कार्यो के निष्पादन हेतु त्रिपाल एवं प्लास्टिक से ढक कर अपना काम चलाया जा रहा है। वहीं इस ओर न तो विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान जा रहा है और न ही उच्च प्रशासनिक अधिकारियों का। जिस कारण से यहां पदस्थ कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर शासकीय कार्यो का निर्वहन करने को बाध्य है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
