जिले में जारी है स्वीप गतिविधियां
बिलासपुर :-27 मार्च 2024/जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इस अभियान से बड़ी संख्या में महिला स्व सहायता समूह की दीदियां, विद्यालय एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राआंे सहित ग्रामीण भी जुड़ रहे है। इसी क्रम में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने जिला प्रशासन द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित बोर्ड में लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील लिखते हुए हस्ताक्षर किया। सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान समेत जिले के आला अधिकारियों ने भी अपने-अपने हस्ताक्षर कर लोगों से मतदान करने की अपील की।
कलेक्टर ने सभी से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता स्वयं अपने मताधिकार का उपयोग कर यह भी सुनिश्चित करें कि परिवार का प्रत्येक पात्र व्यक्ति अवश्य मतदान करें। उल्लेखनीय है कि जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली, पेंटिंग, शपथ, स्वीप होली, सुआ नृत्य जैसे आयोजन किये जा रहे है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
