रायगढ़ :- 11 मई। कल दिनांक 10.05.2026 की रात करीब 8:00 बजे थाना चक्रधरनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कमला नेहरू गार्डन के पास लगभग 4 से 5 वर्ष का एक बालक अपने परिजनों से बिछड़कर अकेला और परेशान अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
पुलिस टीम द्वारा बालक को समझाइश देते हुए उससे पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना नाम बताया तथा मिट्ठूमुडा क्षेत्र का रहने वाला होना बताया। इसके बाद पेट्रोलिंग स्टाफ बालक को साथ लेकर मिट्ठूमुडा क्षेत्र पहुंचा और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालक का बड़ा भाई, जिसकी उम्र करीब 8 वर्ष है, मिला। दोनों भाईयों से जानकारी लेकर पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंची, जहां बालक को उसकी मां के सुपुर्द किया गया।
अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
- झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म - November 9, 2026
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
