रायगढ़ :- 9 दिसंबर । पुलिस चौकी जोबी द्वारा गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय फरार आरोपी को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दबिश देकर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई है। आरोपी लवलेश उर्फ रविन्द्र पटेल उर्फ लवकेश पांडे, निवासी उत्तर प्रदेश, एक संगठित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ था। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा ।
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2025 में जोबी चौकी पुलिस ने ग्राम कुर्रु में रहने वाली महिला अनीता बाई अगरिया के घर दबिश देकर 62 पैकेट में रखा कुल 64 किलो 360 ग्राम गांजा जब्त किया था। पूछताछ में अनीता अगरिया ने खुलासा किया था कि उड़ीसा से गांजा लाकर उसके घर में डंप किया जाता था और फिर ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। इस गिरोह में रायगढ़ की सरस्वती साहू, उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू और उत्तर प्रदेश का लवकेश पांडे शामिल थे। कार्रवाई के दौरान सरस्वती साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि मनोज साहू और लवकेश पांडे फरार थे। मुखबीर से सूचना पर कल जोबी पुलिस ने झारसुगुड़ा में दबिश देकर लवकेश पांडे को पकड़ लिया। आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त दो टच मोबाइल, सिम कार्ड और नगद 3 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। आरोपी को अपराध क्रमांक 480/25 धारा 20(b),29 एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर के साथ आरक्षक राजेंद्र राठिया, प्रदीप तिवारी और केशव राठिया की अहम भूमिका रही। जोबी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
