रायगढ़ :- 9 दिसंबर । चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में आपातकालीन सेवा डायल-108 के एम्बुलेंस चालक से मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित गिरजाशंकर लहरे पिता प्रहलाद लहरे उम्र 32 वर्ष, निवासी पंडित दीनदयाल कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर ने 7 नवंबर 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्तों और कुछ अन्य एम्बुलेंस चालकों के साथ एमसीएच के आगे जंगल के भीतर आयोजित एक पार्टी में गया था। खाना खाने के बाद प्राइवेट एम्बुलेंस चालक सैय्यद ने निशुल्क मरीजों को ले जाने को लेकर विवाद शुरू किया और अपने रिश्तेदार अब्दुल अंसारी के साथ मिलकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। इसी दौरान सैय्यद ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे चालक के कान में गंभीर चोट आई।
रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 537/2025 धारा 296, 351 (3), 109 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट एवं पीड़ित के बयान के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल ही आरोपी सैय्यद अंसारी पिता यासीन अंसारी उम्र 32 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड क्रमांक 33 थाना जुटमिल तथा अब्दुल कलाम उर्फ अब्दुल अंसारी पिता मो. इजराइल अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी रहमान गली गांधी नगर वार्ड क्रमांक 33 थाना जुटमिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार चाकू एवं घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे तथा हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
