खरसिया चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत आरोपी पर केस दर्ज
रायगढ़ :- 9 मई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत दिनांक 08 मई 2026 को पुलिस चौकी खरसिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में कच्ची महुआ शराब लेकर पुरानी बस्ती क्षेत्र में बिक्री करने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुरानी बस्ती सोसायटी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू केंवट उर्फ विदेशी निषाद, निवासी पुरानी बस्ती खरसिया बताया। आरोपी के कब्जे से Hero HF Deluxe क्रमांक CG 13 AT 6601 में रखे सफेद प्लास्टिक डिब्बे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये है, बरामद की गई। आरोपी बबलू केंवट उर्फ विदेशी निषाद पिता स्व. छेदीलाल केवट उम्र 40 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नं. 6 खरसिया चौकी खरसिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर शराब और वाहन जब्त किया गया। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर एवं अशोक कंवर की सक्रिय भूमिका रही।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
