सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- 30 मार्च 2024/ वर्तमान वित्तीय वर्ष में रविवार 31 मार्च को शासकीय सामान्य अवकाश है, किन्तु अचल संपत्ति के खरीदी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय में अवकाश नहीं है और वे खुले रहेंगे। पंजीयन के लिए पक्षकारों को स्टाम्प प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए ई-स्टाम्प काउंटर भी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। इसके साथ ही मार्च माह में प्रतिदिन निर्धारित अपाईन्टमेंट की सीमा में भी वृद्धि करते हुए प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपाईन्टमेंट की सुविधा प्रदान की गई है। सामान्य दिवस में 5 बजे तक का ही अपाईन्टमेंट होता है।अवकाश दिवस में पंजीयन कार्य होने से वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही पंजीयन कराने के इच्छुक पक्षकारों को सुविधा प्रतिवर्ष लगभग परम्परा अनुसार दी जाती है।
- शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार - November 17, 2026
- पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - November 17, 2026
- स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल - November 16, 2026
