आयोग के साफ्टवेयर में रैण्डमाईजेशन से हुआ चयन
बिलासपुर :-02 अप्रैल 2024/ लोकसभा चुनाव में मतदान कराने वाले कर्मचारियों का आज चयन किया गया। निर्वाचन आयोग के साफ्टवेयर में रेण्डमाईजेशन के जरिए चुनाव कराने वाले कर्मचारी चयनित किये गये। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में प्रक्रिया पूर्ण की गई। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर जिले में 1524 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इन केन्द्रों में ड्यूटी के साथ ही 20 प्रतिशत रिजर्व कर्मचारी सहित लगभग साढ़े 5 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। मतदान दल का गठन अभी नहीं हुआ है। अगले चरण मेें रैण्डमाईजेशन के जरिए ही मतदान दल का गठन किया जायेगा। आदर्श मतदान केन्द्रों के लिए मेन्यूअल तरीके से ड्यूटी लगाई जायेगी। जिले की छहों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर 96 आदर्श मतदान शामिल हैं। जिनमें संगवारी मतदान केन्द्र, युवा मतदान केन्द्र एवं दिव्यांग मतदान केन्द्र आते हैं। एनआईसी के तकनीकी निदेशक अरविन्द यादव द्वारा निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में प्रथम चरण के रैण्डमाईजेशन की गई। इसके तहत पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक एवं दो का चयन किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान एवं संयुक्त कलेक्टर प्रवेश पैकरा भी उपस्थित थे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
