रायगढ़ :- 03 मार्च । कल दिनांक 02/04/2024 को सिटी कोतवाली रायगढ़ की पुलिस द्वारा बालिका से छेड़खानी और उसके घरवालों से गाली गलौच अभद्रता करने वाले दो आरोपी- (1) भानू अधिकारी उर्फ अर्जुन अधिकारी पिता स्वर्गीय गणेश बहादुर उम्र 50 साल (2) विवेक चंद्रा उर्फ विक्की पिता स्वर्गीय मोहपाल चंद्रा उम्र 48 साल निवासी ढिमरापुर नया जगतपुर वार्ड क्रमांक 4 थाना कोतवाली जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । घटना को लेकर बालिका की मां द्वारा 19 दिसंबर 2023 को थाना कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध लिखित आवेदन देकर उसकी लड़की पर गंदे कमेंटस, अश्लील हरकतें और घरवालों से गाली गलौच करने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी । घटना के बाद से आरोपी फरार थे जिन्हें कल मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार का रिमांड पर भेजा गया है ।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
