● आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब और बाइक होंडा साइन जप्त…..
रायगढ़ :- 04 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आसन्न लोकसभा के मद्देनजर पुलिस की सघन जांच पड़ताल एवं मादक पदार्थों पर कार्रवाइ जारी है । इसी क्रम में आज दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल पर महुआ शराब लेकर उर्दना इंदिरा विहार होते बोइरदादर चौक की ओर जा रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ से सूचना साझा कर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा बोइरदादर चौक पर घेराबंदी कर *आरोपी जगन्नाथ मिंज पिता संतोष मिंज उम्र 21 साल निवासी उर्दना थाना कोतवाली रायगढ़* को मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी 13 AQ 8051 में दो-दो लीटर क्षमता वाली 5 प्लास्टिक बोतल में महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2,000 तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा साइन कीमत करीब ₹60,000 की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधर नगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और आरक्षक रंजीत कुमार भगत शामिल थे ।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
