छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से की गई मतदान की अपील
मतदान करने वाले बाल गोपाल हॉस्पिटल के कर्मचारियों को उनका प्रबंधन करेगा सम्मानित
रायपुर :- 04 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता तहत वहां के कर्मचारियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की सामूहिक शपथ दिलवाई। कलेक्टर ने कहा कि पांच साल में एक दिन ऐसा आता है जो सिर्फ आपका अर्थात् मतदाता का होता है। इस दिन हम अपने जनप्रतिनिधि का मतदान कर चयन करते हैं। इसके माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करते हैं और इनके माध्यम से जनहित के मुदद्ों को भी सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस दिन को किसी हाल में ना भूलें और मतदान करने से ना चूकें। रायपुर लोकसभा में 07 मई को मतदान होगा। सभी मतधिकार का उपयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
कलेक्टर ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत ’’लोकतंत्र के ताकत बर अपन वोट ला पहचान, साथ मिलकर जम्मों झन करबो मतदान’’ के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी गीत की बोल दोहराते हुए मतदान करने की अपील की।
इस कार्यक्रम में बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ अशोक भट्टर ने आज अपने कर्मचारियों के लिए यह घोषणा की कि 7 मई को मतदान कर के ड्यूटी आने वाले कर्मचारी अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाएगा उसे उचित उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर में ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, अतिरिक कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंदकुमार चौबे, बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के एमडी आनंद भट्टर ज़िला प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
