सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- 04 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन और स्वीप नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अंतर्गत नवाचार करते हुए नये-नये आयोजन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम दानसरा और बरमकेला विकासखंड के ग्राम लेन्धरा के बाजार में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। दानसरा में इस रैली की शुरूआत मंदिर प्रांगण से किया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत बरमकेला के सीईओ प्रज्ञा यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पिहरा, डुमरपाली और गोबरसिंघा में तालाब गहरीकरण या अन्य कार्य में संलग्न श्रमिकों ने मतदान करने के लिए सामूहिक शपथ लिया।

Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
