मनेन्द्रगढ़ :- 04 अप्रैल 2024/ संपूर्ण भारत लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तारीखों का ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी तीन चरणों में मतदान होना है। खाद्य विभाग के द्वारा मतदाता जारूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले समस्त पेट्रोल पम्पों में मतदाता जागरूकता के संदेशों को होर्डिंग के माध्यम से लगाया गया है। जिले के मेसर्स एम.एन.राय एण्ड संस चिरमिरी, सिंह ट्रांसपोर्ट चिरमिरी, मेसर्स जायसवाल पेट्रोलियम रतनपुर, श्री राम फ्यूल्स, मेसर्स जगतरनण फ्यूल्स, मेसर्स विविध सर्विस स्टेशन, विनय फ्यूल्स केल्हारी, अनीता फ्यूल्स तथा महामाया पेट्रो पाइंट पर “वोट करेंगे तभी तो बढ़ेंगे“ स्लोगन वाले होर्डिंग बोर्ड लगाये गये है। जिससे पेट्रोल पंप में आने ग्राहक होर्डिंग्स को देखकर प्रेरित हो सके।



Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त - May 9, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
