Bhuchalnews: अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ जिला शक्ति के पदाधिकारी एवं सदस्य रायपुर जाकर प्रतिनिधि नरेश गैवाडीन के सौजन्य से विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत से मुलाकात की तथा जिले की शेष आरटीई की राशि की शीघ्र भुगतान की मांग की गई. .
ज्ञात हो कि शक्ति जिले की शिक्षा के अधिकार के तहत अध्ययनरत गरीब बच्चों को पढ़ाए जाने के एवज में शासन द्वारा क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की जाती है जो कि शक्ति जिले की 2015-16 से 2020-21 तक की बहुत सी राशियां अभी भी भुगतान हेतु लंबित है .इसकी संपूर्ण जानकारी संघ के द्वारा आज विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक को दी गई. उन्होंने आश्वासन दिया है कि यह राशि अति शीघ्र स्कूलों के खातों में भुगतान की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय लारेंस, उपाध्यक्ष अनिल दरयानी, सचिव योगेश साहू, टीपी उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस, सोमेश्वर जायसवाल ,आशुतोष चंद्रा, नरेंद्र महीश, गुलाब चंद्रा, संतोष रत्नाकर, कीरीत राम सोनवानी , भूपेंद्र चंद्रम, कुजन निषाद, ठाकुर प्रसाद चंद्रा , आशीष नंद, रमेश यादव आदि उपस्थित थे. सभी सदस्यों ने नरेश गैवाडीन के नेतृत्व में विधानसभा भ्रमण कर कार्यवाही भी देखा.

- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
