एक आरोपी गिरफ्तार, 60.120 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त
रायपुर :- 5 अप्रैल 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध मदिरा बिक्री पर कार्यवाही की गई है। उपायुक्त विकास गोस्वामी ने प्राप्त शिकायत के आधार पर 4 अप्रैल की रात को गश्त के दौरान आबकारी टीम वृत्त खरोरा, वृत्त तिल्दा की संयुक्त टीम ने ग्राम खरोरा, लोहारपारा में दबिश देकर आरोपी अजय धीवर से 60.120 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त किया। जिसकी कीमत 36740 रूपये है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।
कार्यवाही के दौरान उप निरीक्षक प्रीति कुशवाहा, दिलीप कुमार प्रजापति, आरक्षक दिगंबर बुरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
