बीजापुर 14 जनवरी 2025 नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समिति का बैठक कलेक्टर संबित मिश्रा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । सभी सदस्यों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को नशामुक्त भारत अभियान के क्षेत्र में व्यापक प्रचार -प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग को समय-समय पर नशा उन्मूलन के क्षेत्र में रैली , प्रतियोगिता , नुक्क्ड़-नाटक इत्यादि करने एवं जिले को नशामुक्त बनाने 15 सीटर नशामुक्त केन्द्र की स्थापना की गई है। नशे के चपेट में आए लोगों को उक्त पुनर्वास केन्द्र में जाकर समाज के मुख्यधारा में जुडने के लिए प्रेरित करने को कहा गया । उपस्थित अधिकारियों को कलेक्टर ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशा नहीं करने एवं समाज को नशामुक्त करने का शपथ दिलाई।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
