धरमजयगढ़ :- रायगढ़ जिला में लगातार नदियों से रेत के अवैध उत्खनन कर परिवहन और भंडारण के खबर लगातार निकलकर सामने आते रहते है वही जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत मांड नदी के लगभग सभी घाटों से जेसीबी और पोकलेन मशीन लगाकर दिन – रात रेत की अवैध परिवहन और भंडारण किया जा रहा है वही इन रेतो को घरघोड़ा, तमनार, खरसिया और अन्य जिलों में ट्रैक्टरों और हाईवा से सप्लाई किया जा रहा है।

बीती मंगलवार की छाल थाना क्षेत्र के जोगड़ा गाँव से हाईवा में अवैध रेत की परिवहन करते दो हाईवा वाहन क्रमांक MP20 ZM 3376 और MH12 IN 2510 को छाल पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा रात्रि करीब 2- 3 बजे जोगड़ा गांव के मोड़ पर पकड़ा वही दस्तावेज की मांग करने पर ड्राइवरों द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके जिसपर दोनों वाहनों को छाल थाना लाया गया।
रेलवे ठेका कंपनी कर रहा रात्रि रेत की चोरी कर भंडारण।
उरगा से धरमजयगढ़ रेल्वे लाइन निर्माण का ठेका इरकॉन प्राईवेट लिमिटेड को मिला हुआ है जिसके द्वारा हाथी क्रासिंग पुल का निर्माण का ठेका ISC प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है जो की मिली जानकारी अनुसार जोगड़ा मांड नदी में पुल निर्माण का कार्य कर रही है जिसके द्वारा रात्रि पोकलेन मशीन लगाकर मांड नदी से हाईवा में रेत की परिवहन कर हाटी से कोरबा मार्ग में पेट्रोल पंप के पास ISC प्राइवेट लिमिटेड का कैंप के बगल में रेत का बरसात से पहले भंडारण करके रखा जा रहा है।
ISC प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जोगड़ा गांव के मांड नदी से हाईवा में रेत परिवहन को लेकर छाल पुलिस को कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका वही मिल रही गोपनीय जानकारी अनुसार कंपनी रॉयल्टी की तलाश कर रही है अब देखना है कि अब उन्हें रॉयल्टी मिलती है कि नहीं वही पोकलेन वाहन पर क्या जप्ती की कार्यवाही होगी या नहीं सवालों के घेरे में….?
मोहन भारद्वाज (थाना प्रभारी छाल) :- रात्रि गश्त के दौरान जोगड़ा गांव के पास से दो हाईवा वाहन रेत परिवहन करते पाए जाने पर थाना लाया गया था जो रेल्वे ठेका कंपनी के है जिसके पास रेत परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से रायगढ़ खनिज विभाग को मामले को सौप दिया गया है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
