बांस का पेड़ नहीं कटवाने को लेकर मिताली के साथ हुआ बहस, वार्डवासियों ने किया इसका विरोध
मिताली ने वार्डवासियों को धमकी…
जगदलपुर । जगदलपुर शहर के धर्मपुरा नं. 1 में गुरु गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक – 36 का गंभीर मामला सामने आया है। मिताली से परेशान वार्डवासियों ने एफआईआर करने बोधघाट थाने आवेदन दिया है। वार्डवासियों ने अपनी शिकायत में बताया है कि मिताली (कपड़ा दुकान) अपने घरों के पीछे मिताली ने बांस का पेड़ लगा दिया है जिससे हम सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बांस का पेड़ के ऊपर पक्षियों का बैठना। पक्षियों का हगना हमारे घर के अंदर और छत के ऊपर गिरता है जिससे घर के अंदर और बाहर बदबू मारता है। घर में बैठना और खाना खाने नहीं हो पा रहा है। इंसान – इंसान का दर्द नहीं समझेगा तो कौन समझेगा। हमें ये सब चीजों से बहुत परेशानी हो रही है। इस वजह से बीमार भी हो सकते है। तत्काल बांस का पेड़ कटवाया जाए। हमारी परेशानी को दूर किया जाए।
यह भी आरोप है कि वार्डवासियों का जमीन मिताली ने कब्जा कर रखा है। हम सभी इसके खिलाफ कई बार आवाज उठाए। तब भी मिताली के ऊपर आज तक कार्यवाही नहीं हुआ है। हम सभी वार्डवासी अपना हक चाहते है। बांस का पेड़ कट जाए और हमारी जमीन मिल जाए।
वार्डवासियों ने मिताली (कपड़ा दुकान) के मालिक से बातचीत किया लेकिन मिताली ने वार्डवासियों को गाली – गलौज देकर अपमानित किया। मिताली ने 112 पुलिस की धमकी वार्डवासियों को दिया।
मिताली ने वार्डवासियों से कहा कि मैं किसी से नहीं डरता, जो करना है कर लो। मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।
वार्डवासी हतास होकर जिला प्रशासन से मदद की लगाई गुहार। वार्डवासियों का अनुरोध है कि मिताली के ऊपर कडी़ से कडी़ कार्यवाही की जाए।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
