*आज जनदर्शन में कुल 19 आवेदन हुए प्राप्त*
सक्ती : 24 जून 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम सिरली निवासी उषा बाई जुलाहा ने शासकीय भूमि से अवैध बेजा कब्जा हटाने हेतु पटवारी को आदेश के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 सक्ती निवासी योगेश कुमार देवांगन ने F.I.R. के कार्यवाही करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम खम्हरिया निवासी बीरबल साहू ने ग्राम खम्हरिया में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण किये गए चबूतरा टंकी निर्माण के अनियमितता के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़े रबेली एवं छोटे रबेली निवासी टेकराम चंद्रा ने तहसील एवं पटवारी द्वारा त्रुटि सुधार करने तथा सीमांकन में विलंब करने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम अण्डी के समस्त ग्रामवासियों ने मुख्य मार्ग से बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर आवागमन बाधित होने के संबंध में, तहसील जैजैपुर समस्त ग्रामवासियों ने दतौद के सामुदायिक भवन के सामने बाउंड्रीवाल बनवाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम दतौद के समस्त ग्रामवासियों ने पानी की समस्या को दूर करने के संबंध में, विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
- शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार - November 17, 2026
- पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - November 17, 2026
- स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल - November 16, 2026
