एक कि हालत गंभीर … दोनों को जिला अस्पताल किया रिफर
घरघोड़ा :- थाना क्षेत्र से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई हाई जिसमे हाई टेंशन तार कि चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह झुलस गये है।
प्राप्त जानकारी अनुसार टेंडा के दो युवक पेड़ का डंगाल काटने के लिए पेड़ पर चढ़े थे उसी समय दोनों युवक का पेड़ पर से नियंत्रण खो बैठे और पेड़ के बगल में लगे हाइ टेंशन तार कि चपेट में आ गये । तार कि चपेट में आने से दोनों युवक बुरी तरह से झूलस गये है। घटना लगभग शाम 5 बजे के आसपास कि बताई जा रही है। परिजनों ने घायलों को घरघोड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया। घरघोड़ा बीएमओ डॉ एस आर पैंकरा ने अपने डाक्टरों कि टीम के साथ तत्काल झूलसे हुए युवकों का प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। जिससे जल्दी से जल्दी युवकों को उचित उपचार मुहैया कराया जा सके।
झूलसे युवकों का नाम राहुल राठिया और कमल राठिया निवासी टेंडा थाना घरघोड़ा बताया जा रहा है दोनों युवकों में राहुल राठिया कि स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
1 कमल राठिया पति / पिता मालिक राम राठिया उम्र 24 वर्ष निवासी टेंडा थाना घरघोड़ा
2 राहुल राठिया पति / पिता उम्मेद राठिया उम्र 25 ग्राम टेंडा थाना घरघोड़ा
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
