*जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 44 आवेदन प्राप्त हुए*
बेमेतरा :- 24 जून 2025:-* कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आज मंगलवार को समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 44 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।
इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील बेरला के ग्राम किरकी के निवासी ओमसिंह ने अपनी लगानी भूमि से कब्जा हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के वार्ड नं. 04 महामाया पारा निवासी इंन्दुरानी कुम्भकार ने खनिज विभाग के द्वारा जारी नोटिस को निरस्त कर जप्त ईट को मुक्त करने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के ग्राम गनियारी निवासी गौरी बाई साहू प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की द्वितीय किश्त की राशि दिलाने के संबंध आवेदन दिया, तहसील बेरला के ग्राम जामगांव निवासी तिहारू राम साहू ने बैटरी चलित ट्राईसायकल दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के वार्ड नं. 13 सिघौरी के निवासी शकुन बाई साहू ने पट्टा दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम हेमाबंद के निवासी सुनीता कोशले का आवास प्लस की सूची से काट दिया गया उसे वापस सूची में नाम जोड़ने और नाम काटने वाले के ऊपर कठोर कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन दया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्डा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धा पेंशन हेतु दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर सी.ई.ओ जिला पंचायत श्रीं टेकचंद अग्रवाल, एडीएम अनिल वाजपेयी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
