लखनपुर, सरगुजा | सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आंधला के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधा बिजली से वंचित हैं। गांव में लगभग 30 से 40 लोगों की आबादी है, लेकिन आज तक वहां बिजली के पक्के खंभे नहीं लगाए गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने लकड़ी के खंभे बनाकर खुद ही अस्थाई रूप से बिजली का इंतजाम किया है, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। सिविल विभाग को कई बार जानकारी देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।
अब ग्रामीणों ने कहा है कि यदि जल्द ही बिजली खंभे नहीं लगाए गए और स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो वे सरगुजा कलेक्टर से शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन करने को भी मजबूर होंगे।
गांव के एक बुजुर्ग ने बताया, “सरकार कहती है हर घर बिजली, लेकिन हम आज भी लकड़ी के खंभों से बिजली खींच रहे हैं। ये हमारे लिए खतरे का काम है, फिर भी मजबूरी है।”
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें सुरक्षित और स्थायी बिजली सुविधा मिल सके।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
