खरसिया

तहसील कार्यालय के सामने स्थित नील सरोवर तालाब की जन सहयोग से साफ सफाई की जा रही है इसमें ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, सचिव, बी डी सी एवं ग्रामीण हाथ बटा रहे हैं।
जल संकट और घटते भूगर्भ जल स्तर को लेकर चिंता को लेकर अब तालाबों को फिर से जीवंत करने के लिए लोग जागरूक हो रहे हैं।बरसात से पूर्व मदनपुर के प्रमुख तालाब की सफाई और जल संचयन की व्यवस्था को तेज़ी से अंजाम दिया जा रहा है।
तहसील कार्यालय के सामने स्थित नील सरोवर तालाब की
सफाई ग्रामीण स्वत: कर रहे हैं। सफाई के साथ ग्रामीणों ने अपील करी है कि तालाब में किसी प्रकार की गंदगी ना फैलाएं। उल्लेखनीय है कि नील सरोवर तालाब खरसिया के तहसील मुख्यालय के सामने स्थित एक विशाल तालाब है जिसकी साफ सफाई की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। अब ग्रामीणों ने सेवा के माध्यम से इसका बीड़ा उठाया है जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।जन सहयोग से नील सरोवर तालाब मदनपुर का साफ सफाई अभियान जारी है, मौके पर उपसरपंच धनेश्वर गबेल , टंकेश्वर राठौर ,मोहन गबेल, केशव यादव , उमेश चौहान , सुभाष यादव , एवं दर्जनों युवाओं की टीम सफाई अभियान में लगे हुए हैं।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
