
सक्ति।छत्तीसगढ़ के दुर्गुकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिखली में कार्यरत मितानिन प्रशिक्षक जयंती मंडल की निर्मम हत्या के बाद प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया है। वर्ष 2004 से मितानिन कार्यक्रम में सेवा दे रही जयंती मंडल की हत्या कथित आरोपियों द्वारा कर दी गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों और मितानिन संघ में गहरा रोष व्याप्त है।
प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मृतक मितानिन प्रशिक्षक के परिजनों को समुचित मुआवजा देने और आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के जघन्य अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाना आवश्यक है।
मितानिन कार्यक्रम से जुड़ी महिलाएं और स्वास्थ्य मितानिन संघ इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
